राबड़ी आवास खाली करने को लेकर बोले मुकेश सहनी, सरकार के पास कोई विजन नहीं, विपक्षी नेताओं को कर रही परेशान!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने राबड़ी आवास खाली करने के मामले पर कहा।

मुकेश साहनी ने कहा सरकार के पास काम करने के लिए कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है, जो गलत है। मुकेश सहनी ने कहा कि राबड़ी देवी पिछले दो दशक से उस आवास में रह रही हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है।

मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार सरकार पर भ्रष्टाचार और पैसे के दम पर सरकार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10,000 रुपये बांटकर सरकार बनाई है और अब 2 लाख रुपये देने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।

रोपवे पुल के ध्वस्त होने पर मुकेश सहनी ने कहा कि इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इससे पहले भी कई पुल और ब्रिज गिरे हैं और भ्रष्टाचार को देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का तबीयत अस्वस्थ है और अधिकारी मुख्यमंत्री बनकर काम कर रहे हैं।

जितन राम मांझी की नाराजगी और राज्यसभा सीट की डिमांड पर मुकेश सहनी ने कहा कि मांझी जी मीडिया में रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

Join us on: