संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा के नवहट्टा में भीषण अगलगी, लखनी गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर-सामान व टेम्पो जलकर राख, लाखों की क्षति।
खबर सहरसा से है जहाँ आज सुबह – सुबह नवहट्टा प्रखंड के लखनी गाँव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग के बाद आस पास अफरा तफरी का माहौल हो गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों कुछ भी समझ नही आ रहा था. जानकारी मुताबित गांव के ही श्याम पंजीयार के घर मे बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई जिसके बाद आग पूरा फैलने लगा और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. भीषण अगलगी में घर सहित पूरा समान और दरवाजा पर खड़ी टेम्पो जलकर राख हो गया. हालांकि लोगों ने पहले आग बुझाने प्रयास किया लेकिन आग काफी ज्यादा फैल चुका था. जिसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया. इस अगलगी की घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया.
BYTE :- चंद्रयान पंचायत के मुखिया ओम प्रकाश यादव
BYTE :- पूर्व पैक्स अध्यक्ष सतनारायण यादव




