रिपोर्ट- अमित कुमार!
आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने को लेकर चलाए जा रहे वीडियो मामले पर सरकार के साथ मीडिया पर भी अपना भड़ास निकाल शक्ति यादव ने वीडियो बयान जारी कर कहा है कि जो लोग भी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की आवाज खाली करने को लेकर खबरें चला रहे हैं उसे पता चलता है कि खबरों को चलाने के नाम पर किस तरह की चौथे स्तंभ को बेचैनी है जबकि दूसरे दल के कई बड़े नेता सरकारी बंगले में रह रहे हैं लेकिन उसकी चर्चा नहीं हो रही है शक्ति यादव ने से लोकतंत्र के लिए गंभीर बताई है वहीं उन्होंने जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग 10 नंबर सर्कुलर रोड आवास में तहखाना में खजाना रखने की बात कर रहे हैं वह एक तिथि तय कर ले और सरकार से आदेश निकलवा कर कार्रवाई करें परंतु शर्त यह है कि अगर कुछ नहीं निकला तो जो लोग यह दावा कर रहे हैं उनको इसका जवाब देना होगा शक्ति यादव ने कहा कि जनता को सब मालूम है कि लोग बरगलाने में लगे हैं परंतु वह अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे




