रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
पति पत्नी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज है जारी
मधुबनी जिला के ललमनिया थाना क्षेत्र के बेलहा वजीरपुर गांव का स्वर्गीय मोहम्मद हारुन का 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुस्तफा ने देर शाम अपने ससुराल जयनगर थाना क्षेत्र के भेलवा टोला वार्ड नंबर 16 के मोहम्मद कादीर की पुत्री साहिबा खातुन को रुख्सती के लिए गया तो ससुराल वालों ने उसे खाने में जहर मिला कर खिलाया। जहर खिलाने का आरोप ससूराल वालों के विरुद्ध लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खाना खाने के कुछ देर बाद वे बेहोश होने लगा। इसी बीच बेहोशी की हालत में मोहम्मद मुस्तफा ने अपने भाई मोहम्मद शमशेर को इस बात की जानकारी दिया। उसके भाई ने एम्बुलेंस के माध्यम से अपने भाई को लेकर नजदीक के जयनगर अनुमंडल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया।
इसी दौरान कुछ देर बाद उसकी पत्नी साहिबा खातुन को भी स्वजनों ने जहर खाने की स्थिति में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर शैलेश कुमार ने बताया है कि दोनों प्वाईजन खाए हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया है। जहां गंभीर हालत में दोनों का इलाज जारी है।




