मधुबनी- प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के चतरा गांव स्थित चौड़ में प्रेम प्रसंग में एक युवक की बीती रात गोली मारकर हत्या करने के बाद रिंग बांध के पास नहर किनारे फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। मृतक युवक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमा मरार गांव के दिलीप दास के पुत्र कृष्ण कुमार दास, 19 वर्ष के रूप में हुआ हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बात कि जानकारी पुलिस थाना को दिया। सूचना पाकर सदर टू खजौली एसडीपीओ मनोज कुमार राम,सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, एसआई राजेंद्र कुमार चौरसिया घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई हैं। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कसमा मरार गांव निवासी दिलीप दास के पुत्र कृष्ण कुमार का गांव के ही एक युवती के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चलने की बात बताई जा रही है।करीब छः माह पूर्व कृष्णा अपने प्रेमीका के साथ घर से भाग कर अन्यत्र एक मंदिर में अंतर्जातीय शादी भी कर लिया था। बाद में परिवारिक और सामाजिक दबाव पर दोनों प्रेमी युगल को वापस बुलाकर एक सामाजिक पंचायत के तहत दोनों प्रेमी युगल को अलग-अलग कर अपने अपने परिजनों को सौंप दिया गया था। वहीं युवक के परिजनों ने बताया कि भाग कर शादी के बाद हुई सामाजिक पंचायत में दोनों अलग होने के बाद कृष्ण कुमार कमाने के लिए दिल्ली चला गया। करीब पांच रोज पहले ही दिल्ली से कृष्णा वापस अपने घर आया था। इसी बीच बुधवार की रात करीब 11 बजे के आस पास किसी की फोन आने पर वह चुके से घर से निकल गया। इसी दौरान रात्रि तीन बजे के आस पास उनके परिवार के लोगों को घर में कृष्णा कुमार सोए अवस्था में नही मिला तो परिजनों के द्वारा खोजबीन किया जाने लगा। इस बीच परिजन के द्वारा लड़की के घर पर पहुंच कर जब खोजबीन के लिए पहुंचे तो देखा कि लड़की सहित उनके परिजन अपना घर बंद कर अन्यत्र चले गए हैं। इसी दौरान गुरुवार के दिन के दो बजे के आस पास लोगों से सूचना मिली कि चतरा चौड़ के नहर के किनारे कृष्णा का शव परा हुआ हैं। परिजनों एवं अन्य लोगों के द्वारा जब जाकर वहां देखा गया तो युवक को सीने में गोली मारकर हत्या करने के बाद उसी नहर के किनारे शव फेंका हुआ था। उधर युवक की हत्या की खबर सुनने के बाद से परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। वहीं सदर टू खजौली एसडीपीओ मनोज कुमार राम ने घटना के संबंध में बताया है कि प्रथम दृष्टिया पुलिस की जांच में युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।वहीं घटना स्थल पर पुलिस के द्वारा एसएफएल के टीम के साथ कई बिंदु पर बारीकी से जांच शुरू कर दिया गया हैं।

Join us on: