:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट गांव की हैं। जहां आज एक युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया। मृतक की पहचान बिहट गांव निवासी नीरज कुमार सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार राहुल कुमार 24 दिसंबर को डेढ़ लाख रुपये लेकर गाड़ी खरीदने के लिए गांव के कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गया।लापता होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो एफसीआई थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आज बिहट गांव में ही एक पानी भरे गड्ढे से राहुल कुमार का शव मिला।शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई।परिजनों का आरोप है कि राहुल को बुलाकर ले जाया गया था और उसके पास करीब डेढ़ लाख रुपये थे, जिन्हें लूटने के बाद उसकी हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया।इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या के कारणों और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में पिछले 24 घंटे में दो युवक की हत्या हुई है। जबकि एक युवक की अपहरण की बात सामने आ रही है उसका भी 36 घंटा बीत गया लेकिन अभी तक कुछ अता-पता नहीं चल सका है।
बाइट- पंकज सिंह परिजन
बाइट- रजनीश कुमार भाई




