बेगूसराय- समान काम समान वेतन को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में आज नगर निगम के सफाई कर्मियों ने समान काम समान वेतन की मांग को लेकर बिहार सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। नगर निगम कार्यालय के पास सफाई कर्मियों ने जोरदार हंगामा करते हुए अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। दरअसल, नगर निगम में वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से नियमित रूप से सफाई का काम कर रहे हैं। लेकिन आज तक उन्हें समान काम के बदले समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने नगर निगम प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल उन्हें अस्थायीकरण का सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। लेकिन हकीकत में कोई ठोस फैसला नहीं लिया जाता। सफाई कर्मियों ने बताया कि चाहे कड़ाके की ठंड हो या भीषण गर्मी और बारिश, हर परिस्थिति में वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं। इसके बावजूद सरकार और नगर निगम प्रशासन द्वारा उनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है।
“हम लोग बरसों से नगर निगम में काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक समान काम समान वेतन नहीं मिला। हर साल सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम सभी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। सफाई कर्मियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आने वाले समय में राज्यभर के नगर निगमों के सफाई कर्मी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिहार सरकार और नगर निगम प्रशासन की होगी।फिलहाल नगर निगम कार्यालय के पास माहौल गर्म बना हुआ है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बाइट-रामचन्द्र मल्लिक
बाइट- गिरिश कुमार सिंह

Join us on: