बाढ़-करंट की चपेट में आने से झुलसा किसान गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के एक किसान को खेत पटवन कर घर लौटने के दौरान बिजली का तेज झटका लग गया जिससे वह पूरी तरह झुलस गया,जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक तार झुका हुआ था, अनकवर्ड तार होने की वजह से उन्हें तेज बिजली का झटका लगा,आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुये पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार बिजली विभाग को इसकी सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसका नतीजा आज हम किसानों को भुगतना पड़ रहा है!

बाइट – परिजन

Join us on: