:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
– बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने पांच दिवसीय दौरे के क्रम में बेगूसराय में है। तथा वह लगातार लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं। आज मीडिया से मुखातिब होने के बाद उन्होंने कहा कि किशनगंज एक सेंसिटिव जिला है और वहां आर्मी कैंप होना चाहिए। दूसरी ओर उन्होंने परोक्ष रूप से विपक्ष पर हमला करते हुए कहा की कई ऐसे लोग हैं जो किशनगंज में आर्मी कैंप होने का विरोध कर रहे हैं। साथ ही साथ जमीन उपलब्धता के संबंध में भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वह लोग नहीं चाहते हैं कि वहां आर्मी कैंप हो और उनके मंसूबों पर पानी फिर जाए।
बाइट – गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




