बेगूसराय- चलती कार में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कुदकर बचाई जान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी। हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। यह तस्वीरें बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास की हैं, जहां बेगूसराय से खगड़िया जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार चालक जैसे ही रघुनाथपुर के समीप पहुंचा, तभी चलती गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। चालक ने हालात को भांपते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।फिलहाल चलती कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join us on: