पटना पुलिस ने मनेर थाना क्षेत्र में चल रहे ड्रग्स तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश, 6 तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शिवम और पियूश शामिल हैं। आरोपियों के पास से 545 ग्राम स्मैक, 558 ग्राम चरस, एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, एक पिस्तौल मैगज़ीन और 12.16 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, शराब, 413 ग्राम चांदी, 24 ग्राम सोने के गहने, कई कारें और मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं ।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के तार नेपाल से जुड़े हुए हैं और वे नेपाल सीमा के रास्ते नशीले पदार्थ मंगवाते थे और उन्हें छोटे-छोटे पैकेट में पटना और मनेर में बांटते थे। गिरोह में महिलाएं भी सक्रिय रूप से शामिल थीं और वे पैकेजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में मदद करती थीं।

Join us on: