नकली सिगरेट का मुंगेर पुलिस ने किया भंडाफोड़, आईटीसी फैक्ट्री से जुड़ा था तार!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

नकली सिगरेट का मुंगेर पुलिस ने किया भंडाफोड़, आईटीसी फैक्ट्री से जुड़ा था तार ,भेंडर द्वारा रॉ मटेरियल को निकाल कर बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट का निर्माण कर बिहार से लेकर उड़ीसा में चल रहा था कारोबार।

मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है मुंगेर पुलिस ने फिर से एक बार नकली सिगरेट का भंडाफोड़ किया है जंहा पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो को गिरफ्तार किया है इसके साथ पुलिस ने 3800 विभिन्न ब्रांड के खाली सिगरेट का डब्बा, 900 पेकिंग पेपर ,17 रॉल , नगद 85 लाख 50 हजार रूपये, चार देशी पिस्टल 20 पीस जिन्दा कारतूस दो बाइक और एक मोबाईल की बरामदगी की गयी।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की गुप्त सूचना मिली की वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी मो तौफीक और मो मो अकबर के घर और गोदाम में अवैध सिगरेट बनाने का कारोबार करता है और उसके पास कुछ अवैध हथियार है। इसी सूचना पर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौबे और जिला आसूचना इकाई की टीम सहित सशत्र बल के साथ नयागांव स्थित मो अकबर के घर और गोदाम में छापेमारी की गयी ,छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के खाली डब्बा सिगरेट,सिगरेट पेपर की पैकिंग ,नगद रूपये ,अवैध हथियार सहित अन्य सामान की बरामदगी की गयी।इस छापेमारी के दौरान मो अकबर के सिंडिकेट में शामिल मो मुक़ीर को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया की अवैध नकली सिगरेट के मामले में 10 लोगो का नाम की संलिप्तता सामने आयी है जो मुंगेर भागलपुर सहित अन्य जगहों के रहने वाले है जिसकी जाँच की जा रही है। एसपी ने बताया की गिरफ्तार मो अकबर तीन सालो से मुंगेर में सिगरेट बनाने वाली आईटीसी फैक्ट्री में भेंडर का काम करता है और फैक्ट्री के अंदर रॉ मटेरियल निकालने का काम करता है और इसी के आड़ में पेकिंग मेटेरियल सहित अन्य सामान किसी के माध्यम से निकलवाता था और अपने भाई मो तौफीक की मदद से नकली सिगरेट का कारोबार करता था। एसपी ने कहा की दोनों भाई मिलकर बिहार के विभिन्न जिले सहित उड़ीसा राज्य में नकली सिगरेट का बड़ा कारोबार फैला कर रखा था। उन्होंने बताया की लगभग चार सालो से दोनों भाई मिलकर यह कारोबार चला रहा था और उसी का अर्जित रूपये की बरामदगी की गयी है। उन्होने कहा की इस सिंडिकेट में कई लोग शामिल है जो नकली सिगरेट बनाने सहित पैकिंग का काम करते है। उन्होंने कहा मो अकबर के घर से बरामद हथियार की जाँच की रही है नकली सिगरेट के साथ अवैध हथियार का भी कारोबार कर रहे थे । एसपी ने कहा मजिस्ट्रेट के समक्ष छापेमारी की गयी है बरामद रूपये की जानकारी सैल्स टीम और जीएसटी टीम को दी गयी है। एसपी ने बताया की कुछ दिन पूर्व पूरब सराय थाना क्षेत्र में दिलावरपुर में छापेमारी की गयी जंहा भारी मात्रा में नकली सिगरेट उपक्रम आदि की बरामदगी की गयी थी जिसमे एक लोगो की गिरफ्तारी की गयी थी। एसपी ने कहा दोनों मामलों की जाँच किया जायेगा जिन -जिन लोगो का नाम सामने आया है उन लोगो पर कार्यवाही की जायेगी। एसपी ने कहा की अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा ।

बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on: