रिपोर्टर – राजीव कुमार झा!
युवा विभाग एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान मे अटल बिहारी वाजपेई का जयंती के उपलक्ष में सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित!
भारत सरकार के युवा विभाग एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस (गुड गवर्नेंस डे) कार्यक्रम का आयोजन मधुबनी के रांटी में युवा स्वयंसेवक श्रवण प्रधान के देख देख में एवं सुभाष कुमार प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि राकेश रौशन , रंजित राम, राम उदगार मंडल एवं पुष्पक पासवान थे। उक्त कार्यक्रम में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया गया।जैसे कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, संगोष्ठी, सेमिनार के माध्यम से समाज में जागरूकता अभियान चलाया गया। वही अन्य कई तरह के कार्यक्रम युवा प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। साथ ही उपस्थित लोगों के बिच उपहार एवं नाश्ता वितरण किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि रंजित राम, राकेश रौशन एवं मुख्य अतिथि अशोक कुशवाहा ने युवाओं को सुशासन दिवस के उद्देश्य एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा किए गए समाज के लिए विभिन्न कार्यों एवं उनके शासन काल में हुए देश हित में देश से लेकर विदेशो तक के यादगार पलों पर विस्तार से चर्चा किए। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई को देश के लिए जितने वाला सच्चा राष्ट्रभक्त, पत्रकार, प्रखर वक्ता, लेखक, कवि एवं भारतीय राजनीति का पहचान बताया। मौके पर सैकड़ों छात्र – छात्राएं और युवाओं की उपस्थिति रही।




