रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा की अध्यक्षता में भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पथप्रदर्शक पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी का 101 वीं जयंती सुशासन दिवस और शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ता ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताएं हुए सिद्वांत और आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर मुख्य अतिथि राजनगर से पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक सुजीत पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण करने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर उनके राजनीतिक जीवन कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। विधान परिषद सदस्य श्याम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी वे व्यक्तित्व थे जिन्होंने राजनीति की सुचिता सत्ता की सेवा और विचारधारा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा। जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि अटल जी सत्ता में रहे या विपक्ष में उनकी वाणी में कटुता और निर्णय में संकीर्णता नहीं थी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आज देश उनके आदर्शों को श्रद्धा नहीं संकल्प के रूप में स्वीकार करता है। मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुबोध चौधरी, जिला महामंत्री सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर ,राधा देवी ,संतोष भगत ,प्रमोद सिंह जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, संजय पाण्डेय ,विष्णु राउत , प्रफुल्ल चंद झा, जिला पार्षद विनोद प्रसाद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा रंजन, रितु मंडल, रीना सर्राफ ,उदय जायसवाल , अशोक कुशवाहा, आई टी सेल जिला संयोजक आदित्य झा, कार्यालय प्रभारी कन्हैया साह, जिला प्रवक्ता शेखर सुमन, विश्वजीत कुमार, संजय गुप्ता, नवल झा ,वीरेंद्र मेहता, दयानंद झा, वागिशकांत झा , प्रभात मिश्रा, रवि महतो, मीन देवी, सनत झा, सुनील कुंवर, पंडित राजेश पांडे ,नीलम चौधरी ,मनीता चौधरी , कवी सुभाष चंद्र स्नेही, रामनरेश राय ,रामप्रवेश मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे।




