संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा में रक्तकाली चौंसठ योगिनी धाम मेले का भव्य शुभारंभ, माता वैष्णो देवी गुफा और झूलों ने बढ़ाई मेले की रौनक।
सहरसा में एक माह तक चलने वाले रक्तकाली चौंसठ योगिनी धाम मेले का शुभारंभ किया गया। पटेल मैदान में लगे इस मेले का उद्घाटन ADM सह प्रभारी डीएम निशांत कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मेला प्रबंधक कुमार अमृत राज, मो. कमरुल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले में माता वैष्णो देवी गुफा, रसियन जल परी, भूल-भुलैया, सुनामी झूला, मौत का कुआं सहित आकर्षक झूले और दुकानें लगाई गई हैं। यह मेला आगामी 25 जनवरी तक चलेगा, जहां रोज़ाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग पहुंच रहे हैं।
BYTE :- ADM सह प्रभारी डीएम निशांत कुमार।
BYTE :- मेला प्रबंधक अमृतराज।




