संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा जिले में अपराधी हुये बेलगाम। बेख़ौफ़ अपराधियों ने जिले के कनरिया एवं काशनगर थाना क्षेत्र में किया गोलीबारी। दोनों क्षेत्रों से एक एक व्यक्ति हुआ जख़्मी। दोनों सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कांड दर्ज कर कार्रवाई किया शुरू। खुद डीएसपी (मुख्यालय) सदर अस्पताल पहुंच कर जख़्मी से किया पूछताछ। पेश है एक रिपोर्ट:- आप देख सकते है यह सहरसा सदर अस्पताल है जहां कनरिया एवं काशनगर थाना क्षेत्र में अपराधीयों की गोली से दोनों जख़्मीयों को भर्ती करवाया गया है और चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।घटना के सम्बंध में डीएसपी (मुख्यालय)ने बताया कि कनरिया थाना क्षेत्र में अपराधी मनीष यादव के गोली से जख़्मी घनश्याम चौधरी है जिसे जमीन मापी का पैसा देने की मांग नहीं माने जाने पर गोली मारी गयी।वहीं दूसरा मामला काशनगर थाना क्षेत्र का है जहां दिलीप यादव को नीतीश यादव नामक अपराधी ने गोली मारकर जख़्मी कर दिया। दोनों को पैर में गोली लगी।दोनों खतरे से बाहर है।दोनों मामले में पुलिस ने कांड दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।




