संवाददाता :- विकास कुमार!
इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से है। जहां मध्य निषेध विभाग और रेलवे पुलिस फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सहरसा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन संख्या 22352 की जांच के दौरान अवैध रूप से ले जाए जा रहे शराब के साथ आठ शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संयुक्त चेकिंग अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के निरीक्षक संजीत कुमार और आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने किया।
छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 81.795 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की सरकारी कीमत लगभग एक लाख पच्चीस हजार रुपये बताई जा रही है, जबकि बाजार मूल्य ढाई से तीन लाख रुपये के आसपास है। फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
BYTE :- उत्पाद विभाग के निरीक्षक संजीत कुमार।




