बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट.
बक्सर जिले के NH-922 पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रतापसागर गांव के पास पहले से सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में चालक और खलासी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान यूपी के गोरखपुर जिले के महराजगंज निवासी 25 वर्षीय चालक रामानंद यादव पिता रामविलास यादव और 22 वर्षीय खलासी ललित यादव के रूप में हुई है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। केबिन में फंसे दोनों को निकालने के लिए JCB मंगानी पड़ी। घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थीं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-922 पर गलत लेन में गाड़ी चलाने से लगातार हादसे हो रहे हैं।
। बाइट- ग्रामीण पुलिस पुराना भोजपुर



