संतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

लखीसराय जिले के बड़हिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली है।जहां बड़हिया पुलिस ने जैतपुर गांव मे छापेमारी कर आयशर ट्रक मे रखी 43 पॉकेट गांजा ,एक बाइक को जब्त किया है।गांजा की कीमत लगभग एक करोड़ बतायी जा रही है।हालांकि पुलिस को देखते है गांजा तस्कर रौशन सिंह अपने तीन सहयोगियों के साथ मौके से फरार हो गया।

एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जैतपुर तिरासी टोला स्थित चिमनी पर गांजा तस्कर रौशन सिंह और प्रकाश महतो ट्रक से कुछ सामान उतार रहा है।इसी सूचना पर बड़हिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपने टीम के साथ तीरासी टोला पहुंचे और छापेमारी की।वहीं ट्रक में सब्जी के साथ छिपाकर रखे 43 पॉकेट गांजा बरामद किया गया।फिलहाल पुलिस लगातार गांजा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जूटी है।




