संजय सरावगी जनाधार वाले नेता, संगठन को मिलेगा उनके अनुभवों का लाभ- शाहनवाज़ हुसैन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि संजय सरावगी जमीन से जुड़े नेता हैं, जो लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं और मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष का चार्ज संभालना पार्टी के लिए खुशी की बात है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मिथिलांचल ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर है। एक शुद्ध कार्यकर्ता, जो मंडल और जिला स्तर पर काम करते हुए यहां तक पहुंचे हैं, आज प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ले रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आगमन को भी खुशी का अवसर बताया।

मनरेगा का नाम बदले जाने के मुद्दे पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राम जी के नाम पर एतराज क्यों होना चाहिए। महात्मा गांधी भी अंतिम समय में राम का नाम लेते थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राम को काल्पनिक मानते हैं, वही आज राम के नाम पर इतना विरोध कर रहे हैं।

मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में सदन में कांग्रेस द्वारा हड़ताल किए जाने पर उन्होंने कहा कि वे लोग हमेशा हड़ताल करते रहते हैं, इससे कुछ होने वाला नहीं है।

वहीं, अखिलेश यादव के यूपी में प्रदूषण को लेकर दिए गए बयान पर शाहनवाज हुसैन ने तंज कसते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव लाल टोपी पहनते हैं, तो इसी तरह की बातें करते हैं।

Join us on: