पटना पहुंचे सोनू सूद, बोले-“बिहार आता हूं तो लगता है आया हुँ घर!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना पहुंचे सोनू सूद, बोले— “बिहार आता हूं तो लगता है घर आया हूं”, अखिलेश यादव के प्रदूषण वाले बयान पर ली चुटकी।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सोनू सूद ने बिहार से अपने खास लगाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पटना उनका घर जैसा है और जब भी बिहार आते हैं, ऐसा नहीं लगता कि वह कहीं घूमने आए हैं, बल्कि घर लौटकर आए हों।

वहीं अखिलेश यादव द्वारा दिए गए प्रदूषण को लेकर बयान पर पूछे गए सवाल पर सोनू सूद ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदूषण अपनी जगह पर ही है, कहीं नहीं गया है, इसलिए ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

सोनू सूद के इस बयान के बाद वहां मौजूद लोग मुस्कुराते नजर आए। उनके सहज और सरल अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।

Join us on: