गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख़्मी, खुद से गोली लगने की आशंका,जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली।सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बाजीतपुर चकस्तूरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 नयागांव डुमरी में गोली लगने से एक 27 वर्षीय युबक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।युबक को महनार CHC के बाद हाजीपुर सदर उसके बाद पटना रेफर किया गया।।बताया गया कि गोली लगने से चंद्रशेखर प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार उर्फ गुज्जर जख्मी हो गया।बताया गया कि घटना के बाद स्वजन उसे इलाजे जे लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहदेई बुजुर्ग ले गए।जहां प्राथमिक उवचार के बाद उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।बताया गया कि हाजीपुर सदर अस्पताल से उसे पटना रेफर किया गया है।लेकिन बताया जा रहा है कि जख्मी युबक कहा गया उसकी खबर किसी को नही लगी।घटना को लेकर बताया गया कि युबक स्वयं से ही गोली लगने से जख्मी हुआ है।बताया गया कि युबक जब अपनी पिस्तौल की नाल साफ कर रहा था इसी दौरान उसके पिस्तौल से चली गोली से वह स्वयं जख्मी हो गया।हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।परिवार का कोई भी सदस्य कुछ नही बोल रहा है।घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही है।घटना को लेकर सहदेई बुजुर्ग थाना अध्यक्ष गौतम कुमार साह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।मामले की जांच की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल के लिए निकली है।

Join us on: