आपदा प्रबंधन गतिविधियों के तहत विभिन्न विद्यालयों में प्रशिक्षित सिविल डिफेन्स वॉलंटियरों द्वारा मॉक ड्रिल!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान!

सुपौल :- आपदा प्रबंधन गतिविधियों के तहत सुपौल जिला के विभिन्न विद्यालयों में प्रशिक्षित सिविल डिफेन्स वॉलंटियरों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय कर्मियों को आपदा एवं युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में सतर्कता, सुरक्षा एवं त्वरित प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक करना था।
मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने, भूकंप, हवाई हमले तथा अन्य आपात स्थितियों में स्वयं की सुरक्षा, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार एवं घायलों की सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही सिविल डिफेन्स वॉलंटियरों द्वारा वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास कराते हुए विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षित सिविल डिफेन्स वॉलंटियर मोहम्मद आदम, तारकांत झा, संजीव कुमार सिंह, रणजीत कुमार सहित अन्य सैकड़ों आपदा मित्र उपस्थित थे।

Join us on: