नदी में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार की रिपोर्ट

नूरसराय थाना क्षेत्र के फुलपोखर गांव में स्नान के दौरान नदी में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना के बारे में बताया जाता है कि जमुना चौधरी का 45 वर्षीय पुत्र कारू चौधरी हर रोज नदी पार करके तार चढ़ने जाते थे। आज सुबह तार चढ़कर जब वापस आ रहे थे तो नदी में संतुलन गड़बड़ा जाने से वे पानी में डूब गए। ग्रामीणों द्वारा उनको पानी से बाहर निकाल कर बिहार शरीफ सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद इसकी सूचना नूरसराय थाना को दी गयी।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पल भर में खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

Join us on:

Leave a Comment