समस्तीपुर- अनियंत्रित पिकअप ने स्कूल से घर जा रही छात्रा को कुचला, मौके पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

विद्यापतिनगर। घटहो थाना के घटहो – कांचा पथ पर सोमवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कांचा बहादुरपुर के समीप कुचल दिया। जिससे दर्दनाक उसकी मौत हो गई। मृतक गांव के ही मो सज्जाद की सात वर्षीय पुत्री माहिरा परवीन बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित लोगो ने सड़क को जाम कर आवागमन को घंटों अवरुद्ध कर दिया और ठोकर मारने वाली पिकअप को छतिग्रस्त कर उलट दिया। सूचना पर पहुंचा घटहो थाना के पुलिस गाड़ी के शीशा भी तोड़ दिया। बताया गया है कि उक्त छात्रा कांचा मकतब के वर्ग दो में पढ़ती थी और आज स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही थी, तभी अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया। बताते है कि मृतक की पिता कोलकाता में सिलाई कर घर चलाते है। जिन्हें एक लौती बच्ची की मौत की सूचना दिया गया है।मृतक दो भाई और एक बहन थी। सूचना मिलते ही घटहो पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय बुद्धिजीवी लोगो के सहयोग से सड़क जाम समाप्त कराकर लाश को पोस्टमार्टम में समस्तीपुर भेज दिया है। और पिकअप को जप्त कर थाना ले गई है, चालक भागने में सफल रहा है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना हुई है। जाम समाप्त हो गया है। पिकअप को जप्त कर लिया गया है, पुलिस गाड़ी का शीशा तोड़ा गया है। लाश पोस्टमाटम में भेजकर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हैं।

Join us on: