रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार, जिले में अवैध हथियार की तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, मधुबनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि राजनगर थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि रघुवीर चक, रामपट्टी के आम के बगीचा में 02 व्यक्ति हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। प्राप्त सूचना के बाद राजनगर पुलिस टीम उस स्थल पर पहुँची तो पुलिस वाहन को देखकर 02 व्यक्ति भागने लगे जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ कर नाम/पता पूछा गया तो पकड़ाये व्यक्तियों में एक ने अपना नाम संदीप मंडत तो दूसरा ने अजय महतो बताया। इसके बाद पुलिस द्वारा दोनों पकड़ाये हुए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर संदीप मंडल के पास से लोडेड देशी कट्टा एवं अजय मंडल के पास से 01 पिस्टल, 04 जिन्दा गोली तथा 03 मोबाईल बरामद हुआ। बरामद हथियार के सम्बन्ध में पूछने पर किसी के द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। तत्पश्चात विधिवत जप्ती सूची तैयार कर बरामद 01पिस्टल, 01देशी कट्टा, 08 जिंदा गोली एवं 03 मोबाइल को विधिवत रूप से जब्त किया गया तथा दोनों व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस द्वारा पूछ-ताछ के क्रम में संदीप महतो के द्वारा भैरवस्थान थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाईकिल एवं मोबाईल लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। एसपी ने आगे बताया है कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी है। पकड़े गए अपराधी से आवस्यक पुछताछ करने के बाद न्यायीक हिरासत मे भेजा जा रहा है।




