बेगूसराय-मछली पकड़ने गये मछुआरे की नदी में डूबकर मौत, परिजनों में हाहाकार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में मछली मारने के दौरान गंडक नदी में डूब कर एक मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के कावर झील स्थित गंडक नदी की है। मृतक मछुआरे की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के रहने वाले खीरों साहनी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि खीरो सनी कावर झील स्थित गंडक नदी में मछली मारने का काम करता था। मछली मारने की दौरान ही गंडक नदी में वह डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजन एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वही इस घटना का सूचना मिलते ही मंझौल थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट- नरेश सहनी, ग्रामीण

Join us on: