:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बाढ़ थाना अंतर्गत गोसाईमठ मोहल्ला में बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग होने से स्थानीय लोग बाल-बाल बचे बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश युवक का पीछा करते हुए पहुंचे और गाली देने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। वहीं मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे में था और उसने किसी बात को लेकर बदमाशों को गाली दी जिसके बाद बदमाशों ने उसका पीछा कर मारपीट की।
रेखा देवी ने बताया कि उसके पोता सुमित पर गाली देने का आरोप लगाते हुए दस बदमाश घर तक पीछा करते पहुंच गए बदमाशों ने परिजनों को भी गाली-गलौज की और युवक के साथ जमकर मारपीट की जिसके बाद दो युवक मौके पर पहुंचे दो राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। वह मारपीट और फायरिंग में शामिल बदमाशों को नही पहचानती है।
पड़ोसी अशोक कुमार ने बताया कि युवक को बचाने में आज उनकी जान चली जाती, कुछ बदमाश युवक के साथ मारपीट कर रहे थे जिसे उन्होने छुड़वाया। जिसके बाद दो युवक आकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
पड़ोसी महिला ने बताया कि युवक का पीछा करते बदमाश पहुंचे और मारपीट करने लगे वह युवक पर गाली देने का आरोप लगा रहे थे। जिसके बाद दो बदमाश आकर फायरिंग कर दी उन्होंने आनन-फानन में डायल 112 को फोन कर सूचना दी।
बाइट – परिजन




