मोतिहारी- नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी मे आज भाजपा कार्यालय गाँधी कॉम्प्लेक्स में कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार नितिन नवीन को भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष पवन राज के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आपस में अबीर-गुलाल लगाते, पटाखे छोड़ते, एक दूसरे को मिठाई खिला कर और नारा लगा कर हर्ष व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राज ने कहा कि यह हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि संसदीय बोर्ड ने एक युवा और ऊर्जावान व्यक्ति पर विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
उन्होंने कहा कि श्री नवीन ने छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी के रूप में अपनी सफलता का ध्वज लहराते हुए अपनी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता से केंद्रीय नेतृत्व को साक्षात्कार करवाया। उनका यह सम्मान हम सबके और बिहारवासियों के लिए गौरव और गर्व का क्षण है।

Join us on: