वैशाली- एकतरफा प्यार में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग, बेहद गंभीर हालत में ईलाज जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

ये इश्क नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है।वैशाली में एकतरफा इश्क का जुनून एक युवती पर भारी पड़ गया और शादी से इंकार करने की ऐसी सजा मिली जिससे युवती के जीवन पर ही संकट छा गया है।सनकी प्रेमी ने युवती को गोली मार दी जिस कारण युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।हालांकि पुलिस ने हमला करने वाले सनकी आशिक के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और फरार कथित प्रेमी अजय के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।दरअसल बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवतपुर की रहने वाली संध्या कुमारी के चचेरे भाई का साला अजय संध्या से एकतरफा प्यार कर बैठा जिसके बाद वह युवती पर शादी का दवाब बनाने लगा लेकिन युवती अपने माता पिता की इच्छा से शादी करना चाहती थी जो सनकी आशिक को नागवार गुजरा और अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ लड़की के घर पहुंचे अजय ने संध्या पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें दो गोली युवती को लगी।बता दे कि आरोपी युवक बख्तियारपुर का रहने वाला है जो घायल युवती के चचेरे भाई का साला है और वह अक्सर यहाँ आया करता था इस दौरान संध्या और अजय की बात भी होती थी जिसे वह प्यार समझ बैठा और शादी करने की जिद करने लगा।फ़िलहाल युवती का नीजि नर्सिंग होम में ईलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

वैशाली जिले मे शादी से मना करने पर प्रेमी के गोली मारने के मामले मे हाजीपुर SDPO सुबोध कुमार नें बताया की लड़की के परिवार शादी करने से इंकार किया तो लड़की को गोली मारने की घटना घटी है इसमें प्रेमी के साथ आए उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है…

Join us on: