मुंगेर- कृषि यांत्रिकरण मेला का डीएम निखिल धनराज निप्पीणीकर ने किया उद्घाटन।

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

साफ़ियाबाद बाजार समिति में  दो दिवसीय जिलास्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला  का  जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन। जिलाधिकारी ने कहा देश के विकास में किसानों का योगदान सदैव ही मिलता रहा है।

-मुंगेर: साफ़ियाबाद बाजार समिति में  दो दिवसीय जिलास्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिला अधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर ,जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता  ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया इस मोके पर जिलाधिकारी ने किसानो को सम्बोधन करते हुए कहा की देश के विकास में किसानों का योगदान सदैव ही मिलता रहा है। ज़ब ज़ब देश संकट में रहा तब तब किसानों ने अपनी मेहनत से देश को संकट से उबारने का कार्य किया है। मुंगेर जिला आज जिस तरह से विकास की ओर अग्रसर है उसमें निश्चित तौर पर किसानों की भूमिका भी अहम रही है। उन्होंने कहा की जिले के कुछ प्रखंड बाढ़ से भी प्रभावित होते हैं, उससे किसान भाईयों को कुछ माह थोड़ी आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ता है, लेकिन आने वाले समय में अब उन्हें इन परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान उद्घोषित गंगा पथ सह मरीन ड्राइव का जो निर्माण मुंगेर जिला मुख्यालय के हेरुदियारा से सुल्तानगंज तक होना प्रस्तावित है, उसका निर्माण बांध के रूप में भी काम करेगा, जिससे किसानों को बाढ़ जैसी विभीषिका से निश्चित रूप से मुक्ति मिलेगी। पूर्व के किसानी के विरुद्ध आज युवा वर्ग भी कृषि को व्यवसाय के रूप में प्रारम्भ कर रहे हैं, जो यह संकेत देता है कि अब किसान किसानी से भी आर्थिक रूप से स्वयं को सबल बना रहें हैं।

मौके पर उप निदेशक कृषि, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान आदि उपस्थित थे।  वही दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेले के लिए किसानो को जानकरी   के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए जंहा जिलाधिकारी ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया।  इस मोके पर तारापुर के किसान संजीव कुमार मिश्रा बताते है की पहले हमारे बुजुर्ग हल और कुदाल से खेती करते थे लेकिन हम लोगकृषि यंत्र खेती करते है जिसके कारण आज खेतो से अच्छी फसल उपजाऊ कर लेते है।  

Join us on: