मुंगेर- ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, महिला की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरलोड पुवाल लदा एक ट्रैक्टर सड़क से गुजरते समय बिजली के तार में फंस गया। ट्रैक्टर आगे बढ़ा तो बिजली के पोल में जोरदार धक्का लग गया, जिससे पोल का खंभा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान जलावन लेकर घर जा रही 30 वर्षीय महिला सिकू देवी के सिर पर बिजली का पोल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में घायल महिला को असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर निधि कुमारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतका की पहचान सजुआ गांव निवासी अजय विश्वास की पत्नी सिकू देवी के रूप में हुई है। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 13 वर्षीय पुत्र सिद्धू विश्वास और 8 वर्षीय पुत्री लबों कुमारी शामिल हैं। मृतका के पति अजय विश्वास मुंबई में मजदूरी करते हैं।सूचना मिलने पर असरगंज थाना की पुलिस, एसआई प्रियंका कुमारी, एएसआई बलराम यादव व पीटीसी चंदन शर्मा अस्पताल पहुंचे। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Join us on: