राम मंदिर के साथ बनेगी बलिदान स्मृति, इतिहास को मिलेगा स्थायी सम्मान: डॉ. संजय जायसवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है जहां बेतिया के सोवा बाबू चौक पर आज आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के एक ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि मूर्ति प्रतिस्थापन से पूर्व जिस स्थान पर रामलला विराजमान थे, वहां एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन में बीते साढ़े पांच सौ वर्षों के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले रामभक्तों के बलिदान को स्थायी रूप से संजोया जाएगा।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि कोठारी बंधुओं सहित असंख्य रामभक्तों की कुर्बानियां देश कभी नहीं भूल सकता। राम मंदिर परिसर के समीप एक विशेष स्थल पर बलिदानियों का इतिहास अंकित किया जाएगा और उनकी स्मृति में प्रतिमाएं स्थापित होंगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष और त्याग से प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय इतिहास के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के इस निर्णय को भारतीय संस्कृति और बलिदान परंपरा को अमर बनाने वाला कदम कहा।

Byte __पश्चिम चम्पारण सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल

Join us on: