:- न्यूज़ डेस्क!
बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना अंतर्गत रामपुर डुमरा गांव में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ उसके पड़ोस के चाचा ने ही घिनौनी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। बच्ची रामपुर डुमरा गांव में ही एक ब्रह्मभोज में शामिल होने के अपने परिवार के साथ गई थी। बच्ची को अकेला देखकर उसके पड़ोस का चाचा उसे बहला फुसलाकर बगल के एक खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह पड़ोसी चाचा के चंगुल से अपने को छुड़ाकर निकल भागी। घर आने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची के परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पंचमहला थाना को दी। पंचमहला थाना की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को मेडिकल जांच के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।




