रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी के कल्याणपुर थाना में घटित हुई बड़ी वारदात
कल्याणपुर थाना हाजत में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी की लुंगी के फंदे से लटकता मिला शव
हाजत में शॉ मिलने पर थाना में मची अफरातफरी
शव मिलने के बाद सैकड़ो की संख्या में पहुंचे मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगो ने जमकर काटा बवाल
आक्रोशित लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की कर रहे है मांग
चकिया डीएसपी सहित अन्य अधिकारी लोगो को समझाने बुझाने का कर रहे है प्रयास
एसएफएल की टीम को भी थाना पर बुलाया गया ।
मोतिहारी एसपी ने मामले की की पुष्टि प्रेस नोट के जरिये बताया ,,,लुंगी से फंदा डालकर आरोपी ने किया है आत्महत्या। दिए गए है Magistrial Inquiry के आदेश।
मौके पर SDM व SDPO पहुंचे. FSL की टीम का हो रहा है इंतजार*
लोग थाना परिसर में कर रहे है हंगामा
मोतिहारी के कल्याणपुर थाना में उस समय अफरातफरी व सनसनी फैल गई जब लोगो ने आज थाना के हाजत में बंद एक आरोपी का शव लुंगी के फंदे से लटकता हुआ देखा जिसके बाद लोगो के होश पखता हो गया ।थाना के हाजत में एक बंदी की संदिग्ध मौत के बाद एक ओर जहां पूरा पुलिस महकमा सकते में पड़ गया वही ये खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई व देखते ही देखते वहां सैकड़ो लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद वहां सैकड़ो की संख्या में पहुंचे मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगो ने जमकर बवाल काटा है और लोग वहां वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए है और थाना में जमकर हंगामा कर रहे है ।।मृतक बंदी गफ्फार मियां पर कल एक पीड़ित नवालीक लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था जिसके बाद थाना प्रभारी ने उसे कल रात में गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया था और आज सुबह उसका शव हाजत में फंदे से लटकता हुआ मिला था ।वही घटना की सूचना पर चकिया डीएसपी व एसडीएम सहित कई थाना की पुलिस वहां पहुंच गई है और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है ।वही आक्रोशित लोग घटना की निष्पक्ष जांच व उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग पर अड़े है और दोषियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे है ।घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है वही मृतक गफ्फार मियां के परिजन इसे एक साजिश बतला कर हंगामा कर रहे है ।।
वीडियो हंगामा व मृतक
वही इस मामले को लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी पुश्टि की है और कहा है कि आज कल्याणपुर थाना में एक दुष्कर्म के आरोपी का लुंगी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है ।मामला संदिग्ध है इसलिए एसएफएल की टीम को बुलाया गया है साथ ही मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए है और शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की उपश्थिति में करवाया जाएगा ।उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है और कैदी में लुंगी से फांसी लगाकर आत्महत्या किया है ।कल रात में इसे रेप कांड में गिरफ्तार किया गया था ।मामले की जांच व अग्रतर कार्यवाही की जा रही है ।।
प्रेस नोट एसपी
वही इस संबंध में चकिया एसडीएम शिवानी शुभम ने बताया कि जैसा कि आज सुबह में कल्याणपुर थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कल जिस ब्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसकी लाश हाजत से बरामद हुआ है जिसके बाद एसएफएल की टीम व मृतक के परिजनों के समक्ष वीडियोग्राफी करवाकर हाजत को खोलकर उसमे से शव को बाहर निकाला गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जाएगी ।।
बाइट :—— शिवानी शुभम एसडीएम चकिया,
बाइट :—— ताहिर हुसैन, मिरतक के समधी।




