रिपोर्ट- अमित कुमार
पटना बांका इंटरसिटीएक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में चूहों का आतंक सामने आया है। पूर्व विधायक ललन पासवान ने इस मामले को लेकर एक वीडियो जारी कर रेलवे से शिकायत की है। वीडियो में वह कोच के अंदर चूहों को देख कर उन्हें मारते हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि इतनी महँगी टिकट लेकर लोग आराम की उम्मीद करते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति से कई सवाल उठते हैं।
पासवान ने बताया कि वह पीरपैंती विधानसभा के पूर्व विधायक हैं और इस यात्रा के दौरान उन्होंने खुद कोच में चूहों को खोज कर मारना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर आम यात्रियों को भी ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़े तो रेलवे की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी सेवाओं में सुधार करे।
रेलवे के प्रवक्ता ने अभी तक इस शिकायत पर कोई आधिकारिक आई हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और आराम को लेकर चिंता बढ़ी है। इस घटना के बाद स्थानीय यात्रियों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर की है और बेहतर सफाई व्यवस्था की मांग की है।
पुलिस और रेलवे सुरक्षा दल को इस मामले की जांच के लिए बुलाया गया है, और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।




