:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
मोकामा ब्रेकिंग- मोकामा नगर परिषद के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी को सीधे टाल में छोड़ने से किसान आज आंदोलित हो उठे, और उन्होंने NH 31, 31A नई सिक्स लाइन सेतु साथ ही राजेंद्र सेतु पर आवागमन ठप कर दिया! किसानों की मांग है कि किसी भी सूरत में इस समस्या का समाधान हो और डूब रही फसलों को बचाया जा सके, दरअसल मोकामा नगर परिषद द्वारा लाखों लीटर वेस्टेज पानी रोज छोड़ा जाता है जिससे किसानों की सैकड़ो बीघे की फैसले डूब चुकी है और प्रतिदिन डूबती जा रही हैं,और अब तो आलम यह है कि मोकामा टाल क्षेत्र में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं बचा है, लिहाजा किसानों ने आंदोलन का रुख तैयार किया और राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम कर वरिय पदाधिकारी से इसके स्थाई निदान की मांग पर अड़ गए, वहीं मोकामा थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार तथा हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार दोनों मौके पर मौजूद रहे और किसानों को समझाते बुझाते नजर आये, इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया की वुडको के अधिकारियों से बात करके इस समस्या के समाधान का वैकल्पिक रास्ता निकाला जा रहा है, बताया गया कि वुडको के अधिकारियों ने कहा है कि तात्कालिक रूप से कई हैवी पंप के सहारे पाइपलाइन जोड़कर इस पानी को जो टाल क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है उसे अब गंगा में गिराया जाएगा!
बाइट – संतोष कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मोकामा
बाइट – किसान!




