राष्ट्रपति से सम्मानित हुई डी पी एस, सुपौल की छात्रा रीति कृष्णा!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान!

सुपौल :- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ प्रमुख संस्थान फुटवियर डिजाइन एवं डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट में बैचलर की छात्रा रीति कृष्णा ने फाइनल परीक्षा में डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित हुई। यह सम्मान रीति कृष्णा के शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। उन्होंने 6900 अंकों में से 5940 अंक प्राप्त कर संस्थान में पहला स्थान हासिल किया। रीति कृष्णा दिल्ली पब्लिक स्कूल सुपौल की छात्रा रह चुकी है यह शुरू से ही पढ़ने में बहुत ही मेधावी थी इनके पिता दीपक कृष्णा एवं दादाजी पूर्व प्रधानाध्यापक बालकृष्ण यादव हैं। इन्होंने अपनी सफलता से पूरे राज्य का मान बढ़ाया है, दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ० उदय कुमार कर्ण ने बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Join us on: