रिपोर्ट- बिकास कुमार
सहरसा
कृषि विभाग द्वारा रबी 2025-26 में किसानों के बीच अनुदानित दर पर राज्य के सभी 38 जिलों को बीज उपलब्ध कराया गया है। जिला को मसूर कुल 1769.76 क्विंटल, सरसों कुल 42.08 क्विंटल तीसी कुल 20.40 क्वि०, चना कुल 49.92 क्वि०, हरा मटर 193.92 क्वि०, मटर कुल 330 क्वि०, स्वीट कार्न कुल 1.50 क्वि०, बेबी कार्न कुल 4.00 क्वि० एवं गेहूँ 8756.80 क्विंटल, कुल 11167.98 क्विंटल बीज प्राप्त हुआ था। प्राप्त बीज को जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा जिले के सभी दस प्रखंडों में उनके आच्छादन लक्ष्य के आधार पर उपावंटित किया गया तथा किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों को नियमानुसार बीज वितरण का निदेश दिया गया। बीज का वितरण ऑनलाईन प्रक्रिया एवं बायोमेट्रिक के माध्यम से किया जाना था। किसान प्राप्त करने के पश्चात् बिहार राज्य बीज निगम के अधिकृत विक्रेता को अनुदान की राशि घटाते हुए शेष राशि का भुगतान कर बीज प्राप्त किए। किसी गाँव में किसानों की संख्या अधिक होने पर किसान सलाहकार व कृषि समन्वय होम डिलेवरी के माध्यम से किसानों के गाँव तक बीज पहुँचाया।वही मसूर बीज से जिले के कुल 11167.98 क्विटल बीज 29122 किसानों को लाभान्वित किया गया। समय पर किसानों को बीज उपलब्ध हो, इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा लगातार भौतिक एवं ऑनलाईन बैठक कर आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कर्मियों किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों ने लगातार मेहनत कर बीज वितरण कार्य को अंतिम रूप से पूर्ण कराया।जिला पदाधिकारी द्वारा लगातार आवश्यक निदेश दिये जा रहे थे। जिला पदाधिकारी के निदेश एवं मार्गदर्शन में सहरसा जिला राज्य में सभी प्रकार के बीज वितरण में प्रथम स्थान पर रहा।वही समय से बीज प्राप्त हो जाने पर किसानों में खुशी एवं संतोष है।जिला पदाधिकारी ने कृषि विभाग के कर्मियों को धन्यवाद दिया है तथा इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया है।इस कार्य में जिला कृषि कार्यालय के जिला परामर्शी डॉ मनोज सिंह, एवं अविनाश कुमार का अहम् योगदान रहा।




