रहस्य रोमांस व हैरत अंगेज कारनामे से भरा पीके सम्राट जादूगर का शो प्रारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार!

सहरसा

शहर के सुपर मार्केट स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में सोमवार की संध्या से पीके सम्राट जादूगर का शो विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जादूगर सम्राट ने एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाएं। जिसे देखकर दर्शक हैरत में पड़ गए।जादूगर द्वारा दिखाए जा रहे हैरत अंगेज कारनामे को देखकर दर्शक वाह वाही करते हुए खूब तालीयां बजाई। इस मौके पर जादू की कला दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई तंत्र मंत्र या यंत्र का कमाल नहीं बल्कि यह हाथ की सफाई और सम्मोहन की क्रिया है। जिसे दर्शकों के बीच जादूगर द्वारा बखूबी बताया भी गया। उन्होंने कहा कि इसमें 2 घंटे के शो में 36 प्रकार के जादू कला दिखाई जा रही है। 20 दिनों तक चलने वाला यह जादूगर शो लोगों का खूब मनोरंजन करेगी। पीके सम्राट ने कहा कि जादू एक बुद्धिमता भरा खेल है जिसमें मन मस्तिष्क के साथ-साथ सम्मोहन का भी सहारा लिया जाता है। सम्मोहन की क्रिया से व्यक्ति वही कार्य करता है जो उसे जादूगर द्वारा आज्ञा मिलती है। उन्होंने कहा कि असंभव और अकल्पनीय एवं थ्रील रहस्य रोमांच से भरा यह जादूगर शो भरपूर मनोरंजन कर रहा है।जादू खेल शो के दौरान गीत नृत्य के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शो के दौरान कहीं कोई अश्लीलता को कोई जगह नहीं दी गई है बल्कि इस इस शो में सपरिवार आकर आनंद प्राप्त कर सकते हैं।वही जादूगर शो के मैनेजर राहुल तिवारी एवं प्रेम धनराज ने यह जादूगर शो दिन के 1:00 से रात्रि 9:00 तक तीन शो में दर्शकों को दिखाई जा रही है। इस कार्यक्रम के दौरान साफ सफाई एवं सुरक्षा का भी विशेष इंतजाम किया किए गए हैं ताकि आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो।वही स्कूली बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावको के लिए विशेष छूट के भी प्रबंध किए गए है।

Join us on: