वंदे मातरम विवाद पर शाहनवाज हुसैन का  प्रियंका वाड्रा पर तीखा हमला!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने आज कई मुद्दों पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।
सबसे पहले उन्होंने वंदे मातरम विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐतिहासिक गीत को “टुकड़ों में बांटने का काम” किया। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम मिट्टी को सलाम है, भारत माता को सलाम है। भ्रष्ट नेताओं की जय बोलने वाले भारत माता की जय और वंदे मातरम कहने में ऐतराज़ जताते हैं—यह कैसे हो सकता है?”

शाहनवाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने भाषण में कांग्रेस को पूरी तरह एक्सपोज कर दिया है और वंदे मातरम पर कांग्रेस की राजनीति देश देख चुका है।

प्रियंका गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया

प्रियंका गांधी के इस बयान कि “बीजेपी सिर्फ चुनाव के लिए बनी है, हम देश के लिए खड़े हैं”, पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शाहनवाज ने कहा—
“इमरजेंसी लगाने वाले देश के लिए खड़े हैं? जिन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटा, वे आज चुनाव को ही कोस रहे हैं। हमें गर्व है कि हम चुनाव के जरिए जनता के बीच लोकप्रिय होते हैं। कांग्रेस को अगले 50 साल तक किसी राज्य में जश्न मनाने का मौका नहीं मिलने वाला, मातम ही मनाना पड़ेगा।”

बीजेपी ध्यान भटकाती है? शाहनवाज का जवाब

जब विपक्ष ने कहा कि बीजेपी ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे लाती है, तो शाहनवाज ने पलटवार किया—
“हमारे पास काम की भरमार है। जीविका दीदी के लिए काम, महिलाओं के लिए काम, युवाओं के लिए काम। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास तेज़ी से हो रहा है।”

SIR पर संसद में चर्चा

SIR को लेकर आने वाली चर्चा पर शाहनवाज ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा—
“राहुल गांधी ने बिहार में यात्रा की, लेकिन कोई ऐसा नहीं मिला जिसने कहा कि उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। SIR पर चर्चा करेंगे, लेकिन क्या? स्वर्ग चले गए लोग वोट नहीं डालेंगे। TMC इसलिए परेशान है क्योंकि उसे बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट चाहिए।”

शराब माफिया और बुलडोजर कार्रवाई पर मांझी के बयान पर जवाब

सबसे अंत में, जीतन राम मांझी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहनवाज ने कहा—
“बिहार में बुलडोजर कार्रवाई अमीर–गरीब देखकर नहीं हो रही। विकास के लिए, सुंदर बिहार के लिए यह कार्रवाई जरूरी है। हमारी सरकार गरीबों की चिंता भी करती है और विकास भी करती है।”

बाइट:

शाहनवाज हुसैन, नेता – बीजेपी

Join us on: