बाढ़- दो पक्ष में खुनी खेल, जमकर मारपीट और फायरिंग, 7 लोग जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी पंचायत अंतर्गत ढकवाहा चक गांव में मंगलवार की दोपहर सरकारी जमीन पर कब्जा के नाम पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए जिसमें जमकर दोनों पक्ष के बीच इट पत्थर चलाए गए जिसमें एक पक्ष के पप्पू राम और सुनील राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए पप्पू राम का कहना है कि उनके हाथ में गोली लगी है वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग जख्मी हुए हैं दूसरे पक्ष के कुंदन कुमार और उनके पुत्र के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया वहीं दूसरी तरफ अनुमंडल अस्पताल में भी पुलिस ने घायल का इलाज करवाया घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें गोली चलने की आवाज और हाथ में हथियार लहराते का भी वीडियो वायरल हुआ पुलिस वीडियो की जांच कर रही है अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 01 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है अब तक दोनों पक्ष के 07 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं जिसे जेल भेजा जाएगा अभी और भी गिरफ्तारी की जानी है साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है!

Join us on: