:- रवि शंकर अमित!
मुख्यमंत्री ने सकरा से जदयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
पटना, 09 दिसम्बर 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सकरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अशोक कुमार चौधरी हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्पर रहते थे और काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




