रिपोर्ट :- रविशंकर कुमार, शेखपुरा
शेखपुरा। बिहार में कानून का राज के दावों के बीच युवक का अपहरण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले से घात लगाए अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने एक बाइक सवार युवक का अपहरण कर लिया गया। हालांकि थोड़ी देर में युवक को अपहरणकर्ताओं द्वारा मुक्त हो गया। युवक के अपहरण की यह घटना शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र के बरबीघा वारिसअलीगंज मुख्य सड़क मार्ग के महावीर चौक के पास की घटित हुआ।जहां पहले से घात लगाए अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने बाईक से आ रहे युवक को पीछे से धक्का मार सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में गाड़ी में बिठा लिया।और पीड़ित के आंख में पट्टी बांध दिया।जिससे गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को नहीं देख सका।जिसके बाद पीड़ित को करीब दो घंटे से ज्यादा गाड़ी में बिठा के रखा और उसके ही मोबाइल से पीड़ित के पत्नी को फोन लगा करीब तीन लाख रुपया फिरौती की मांग की।पीड़ित ने बताया कि पत्नी द्वारा थाना और परिजनों को सूचना के बाद अपहरणकर्ता युवक को गिरियक के आदमपुर के पास सड़क किनारे उतार फरार हो गया।पीड़ित पीड़ित युवक नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी 25 वर्षीय रौनक कुमार के रूप में की गई।जो अपने मौसी के घर से अपने गांव लौट रहा था इसी बीच अपहरणकर्ता ने उसका किडनैप कर लिया।पीड़ित ने कहा कि अपहरणकर्ता को नहीं देख सका।जबकि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।वही पीड़ित की मां ने कहा कि अपहरण कर लिए जाने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जबकि थोड़े देर में बेटे ने मुक्त होने की बता कही। जबकि पिता ने भी किसी पर शक नहीं होने की बात कही।वही इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि अपहरण की सूचना मिलते ही शेखपुरा पुलिस सक्रिय हुए और पुलिस के दविस से युवक को मुक्त कर दिए जाने की बात कही है।जबकि अपहरण सहित अन्य मामले को एसडीपीओ ने संदिग्ध बताया और पूरे मामले की जांच करने की बात कही।गौरतलब है कि युवक का अपहरण का यह मामला 7 दिसंबर की सुबह से ही बरबीघा में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
बाइट :- डॉ. राकेश कुमार, ASP शेखपुरा




