:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना की पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान रामटोला औंटा में शराब की खेप बरामद की है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्रिक्री हेतू ले जा रहे शराब की खेप बरामद की। पुलिस ने बताया कि साढे सात सौ एमएल की 11 बोतल में कुल 8.25 लीटर शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, गिरफ्तार व्यक्ति मोकामा थाना क्षेत्र के मोकामाघाट का रहने वाला है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया की वरीय अधिकारीयों के निर्देश पर शराब और नशाखोरी के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत की गई कार्रवाई में उक्त तस्कर को गिरफ्तार किया गया है!
बाइट – रंजन कुमार, SHO हाथीदह




