RJD MLC अजय सिंह के भाई विनय सिंह के ठिकानों पर CBI एवं एसीबी का छापा!

SHARE:


रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय!


लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आरजेडी एमएलसी अजय कुमार सिंह के भाई विनय सिंह के घर झारखंड एसीबी तथा CBI की टीम ने छापेमारी की है। झारखंड से आई टीम ने लखीसराय आवास को अपने कब्जे में लेकर घंटों छापेमारी की। बताया जा रहा है कि विनय सिंह झारखंड के ऑटोमोबाइल कारोबारी हैं। जो झारखंड में शराब एवं जमीन घोटाले को लेकर फिलहाल जेल में बंद हैं। इन्हीं मामले में विनय सिंह की पत्नी फरार चल रही है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई। छापेमारी में मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण फाइलें एवं कई गोपनीय दस्तावेज मिले हैं। जिसे जांच टीम अपने साथ ले गई।

Join us on: