288 लीटर विदेशी और 300 बोतल देशी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा मे देशी विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को दबोचने कामयाबी पाई है। पुलिस ने थाना मुख्यालय स्थित बभनदेई चौक के पास कार्रवाई करते हुए एक शराब धंधेबाज को दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटैया गांव का रहने वाला मोहम्मद दाऊद के रूप में हुई है। वही एक संलिप्त बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा।

थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया है कि पकड़े गए आरोपी के पास से 288 लीटर विदेशी शराब तथा 300 बोतल देशी शराब बरामद की गई है। शराब की इतनी बड़ी खेप पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई है।

यह पूरी कार्रवाई थाना के एसआई मुन्ना कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब तस्करी के नेटवर्क में सक्रिय था। जिस को लेकर पुलिस को लंबे समय से इस धंधे में शामिल होने की आशंका है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया है कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Join us on: