रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
जयनगर में जाली नोट कांड का खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जाली नोट कांड में चल रहा था फरार, दबोचा गया
ऐंकर– मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र की स्थानीय थाना पुलिस ने जाली नोट के अवैध कारोबार से जुड़े एक अहम मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त मामले में रुद्रपुर निवासी गुड्डू चौधरी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध जयनगर थाना सहित जिले के अन्य थानों में भी कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड्डू चौधरी जाली नोटों के नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वह विभिन्न क्षेत्रों में जाली नोटों के लेन- देन और वितरण में शामिल था। पुलिस टीम लंबे समय से उसके ठिकानों पर नजर रखे हुए थी। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को उस के ठिकाने पर छापेमारी की गई और उसे हिरासत मे ले लिया गया। गिरफ्तारी आरोपी से पुलिस ने पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस को गिरोह की अन्य नेटवर्क तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकता हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया है कि पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार निगरानी रखे हुए था। कई बार आरोपी पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बच निकलता रहा, लेकिन इस बार उसे योजनाबद्ध तरीके से दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात भी सामने आया है कि आरोपी का संबंध जिले से बाहर भी जुड़ा हुआ था, जो जाली नोटों की आपूर्ति और लेन- देन के काम में संलिप्त थें। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए मधुबनी भेज दिया है। जयनगर थाना पुलिस इस गिरफ्तारी को अब तक की बड़ी उपलब्धि मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय जाली नोट गिरोह को कमजोर करने में मदद मिलेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी तेज कर रही है। जाली नोट प्रकरण से जुड़े इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। इस बीच, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना किया है और उम्मीद जताया है कि जिले से जल्द ही अवैध जाली नोटो का कारोबार पूरी तरह से समाप्त होगा।




