मधुबनी- दो हजार के लिये दो पक्ष में हिंसक झड़प, कई जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बिच जमकर मारपीट, पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुटी

मधुबनी नगर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली चौक पर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घट रही है। सूचना प्राप्त होते ही बिना देर किए नगर थाना की पुलिस टीम तथा एस डी पी ओ सदर वन घटनास्थल पर पहुंच कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को विधिवत अभिरक्षा में लेते हुए अग्रतर कानूनी प्रक्रिया आरंभ की गई। वही मारपीट को लेकर पुलिस द्वारा जांच परताल प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में यह पाया गया कि विवाद का कारण लगभग ₹2000 के लेनदेन को लेकर हुआ है। दोनों पक्ष आपस में चाचा-भतीजा हैं।
प्रथम पक्ष से मोहम्मद सलाम,
मोहम्मद इब्राहिम,मोहम्मद उमर,
मोहम्मद अमी रमजा, सभी घर कोतवाली चौक, वार्ड संख्या 42, थाना नगर, जिला मधुबनी के स्थाई निवासी हैं।
तो वही द्वितीय पक्ष से मोहम्मद मुस्तफा, एलियन मोहम्मद निजाम, दोनों पिता मोहम्मद इदरीश बेचन, घर
कोतवाली चौक, वार्ड संख्या 42, थाना नगर, जिला मधुबनी का रहने वाला है, वही मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद नईम,
मयूरी चालक है। जिसका पहचान घर कोतवाली चौक, रहमत गंज, वार्ड संख्या 45, थाना नगर, जिला मधुबनी के रूप मे बताया गया है।

मारपीट की घटना में मोहम्मद सलाम, मोहम्मद मुस्तफा एवं मोहम्मद वसीम घायल हुए हैं। तीनों को आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजकर पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। माहौल नियंत्रण में है।

Join us on: