मधुबनी-सरपंच पंच संघ की बैठक में जिला स्थापना दिवस सहित अन्य कई मुद्दों पर विचार विमर्श!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड सरपंच पंच संघ, की बैठक आयोजित किया गया। प्रखंड मुख्यालय अवस्थित सभागार कक्ष में आयोजित
बैठक की अध्यक्षता बलराम कुमार झा, प्रखंड अध्यक्ष, सरपंच पंच संघ मधवापुर सह जिला उपाध्यक्ष एवं संचालन नंद किशोर यादव सरपंच , ग्राम कचहरी साहर सह प्रखंड उपाध्यक्ष, मधवापुर ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रदेश संयोजक, वशिष्ट कुमार झा, जिलाध्यक्ष, एवं विशिष्ट अतिथि देवचंद्र सिंह सचिव, प्रखंड सरपंच पंच संघ, बेनीपट्टी सह जिला प्रवक्ता, रामाशंकर ठाकुर , अध्यक्ष सरपंच पंच संघ, हरलाखी सह जिला उपाध्यक्ष, लाल मोहम्मद पमारी, संगठन सचिव, हरलाखी, हीरालाल यादव सरपंच ग्राम कचहरी सिमरी सह प्रवक्ता प्रखंड सरपंच पंच संघ, विस्फी सहित दर्जनों सरपंच एवं पंच उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित संघ से जुड़े सदस्यों ने आगामी 23 दिसंबर 2025 को जिला सरपंच पंच संघ मधुबनी का 19 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्व वर्ष की भांति इस बार प्रस्तावित मधवापुर प्रखंड में धूम -धाम से मनाने की तैयारी हेतु विचार -विमर्श किए। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल का चयन,
स्थापना दिवस समारोह के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि को आमंत्रित करने पर विचार -विमर्श, कोष संग्रह एवं सांगठनिक मजबूती पर बल, ग्राम कचहरी के विभिन्न समस्याओं पर विचार -विमर्श, आगामी रणनीति पर विचार -विमर्श सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा किया गया।
उक्त बैठक में मधवापुर प्रखंड के सभी ग्राम कचहरी के सरपंच एवं उप-सरपंच की उपस्थिति में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किया गया जिला सरपंच पंच संघ मधुबनी का स्थापना दिवस समारोह मधवापुर प्रखंड मुख्यालय अवस्थित स्टेडियम सभागार में धूम -धाम से आयोजित करना। जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से आदेश दिया गया।
जिला सरपंच पंच संघ मधुबनी का 19 वां स्थापना दिवस समारोह इस बार ऐतिहासिक होगा जो कि भारत एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों मधवापुर में आयोजित होगी।
स्थापना दिवस समारोह के शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि माननीय पंचायती राज मंत्री, पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री, बिहार सरकार , पुलिस महानिदेशक बिहार सरकार, चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन रजिस्टार , जिला पदाधिकारी, जिला अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों के पदाधिकारी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संघ सदस्यों द्वारा एक मत हो कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिले के सभी प्रखंडों में सांगठनिक बैठक आयोजित कर तैयारी में लग जाने को लेकर अपील किया गया।

यह कि इस मौके पर बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के साथ साथ प्रदेश संगठन पदाधिकारी एवं कई जिला संगठन के जिलाध्यक्ष भी शिरकत करने को लेकर अपनी सहमति दी है।
इस वर्ष के ऐतिहासिक साबित होने वाली सम्मेलन भारत – नेपाल के सीमा क्षेत्र मधवापुर में मधुबनी जिला के सभी ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का समागम होगा।
बैठक के अंत मे धन्यवाद् ज्ञापित करते हुए मधवापुर प्रखंड संगठन के पूर्व अध्यक्ष सतीश झा सभी उपस्थित प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने सहित बैठक में आए प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।

Join us on: